Gwalior News : अक्षया हत्याकांड की गवाह पर फायरिंग का मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gwalior News : अक्षया हत्याकांड की गवाह पर फायरिंग का मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार..!
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बहुचर्चित पूर्व DGP की नातिन अक्षया हत्याकांड के मामले में चश्मदीद गवाह की मां के ऊपर बीते दिनों दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि इस वारदात में शामिल दो आरोपी अभी भी फरार है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि जेल में बंद इस हत्याकांड के आरोपियों को फसाने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कट्टा, एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल ग्वालियर बहुतचर्चित अक्षया यादव हत्याकांड की चश्मदीद गवाह की मां पर बीते 27 फरवरी को दो बाइक सवार नकाबपोशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की थी और गवाही न देने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत उन्होंने माधौगंज थाना में की थी।

महिला पर हुई दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तत्काल टीम में बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के हुलिया और घटना में प्रयुक्त की गई बाइक की गतिविधियों के आधार पर अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और इस आधार पर तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और एक देसी कट्टा और एक देशी पिस्टल सहित 20 जिंदा कारतूस बरामद भी किए है।

Share This Article