कोंडागांव में आदिवासी समाज का ‘जुहार भेंट’ कार्यक्रम: हजारों की संख्या में पहुंचे लोग, मांदर की थाप पर झूमे; प्लास्टिक के सामानों का किया बहिष्कार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

कोंडागांव में आदिवासी समाज का ‘जुहार भेंट’ कार्यक्रम।कोंडागांव जिले के मर्दापाल में आदिवासी समाज के आयोजित जुहार भेंट कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए। सभी का संकल्प था अपनी संस्कृति को बचाना और उसका विस्तार करना।

कार्यक्रम में पहुंचे लोग मांदर की थाप पर जमकर झूमे, उन्होंने कहा कि यह डी.इस अवसर पर बस्तर की रियासत कालीन रूढ़िजन्य परंपरा की पुनर्स्थापना कर आदिवासियों की कला, संस्कृति परम्परा को बचाने, समाज को शिक्षित करने और आर्थिक रूप से ऊपर उठाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकी, जैविक खेती कर अपने और अपने समाज को स्वस्थ्य करने, सामाजिक कार्यक्रम में प्लास्टिक वस्तुओं को बहिष्कार करने का संकल्प लिया।

इस उत्सव में गणेश मंडल के जिला सहसचिव मौर्य समाज के शत्रुघ्न कोराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मारे समाज के दशरथ नेताम, पूर्व जिला अध्यक्ष मुरिया समाज के बालनाथ मण्डावी, मनीराम कोराम, चीतु दादा, जयमती कश्यप, पवन नेताम समेत क्षेत्र के 40 गांवों के सम्माननीय मांझी, चालकी, पेरमा पटेल और गांयता पुजारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

Share This Article