छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती हो सकता है रद्द, हर जगह होगी भर्ती में गड़बड़ी की जांच, गृहमंत्री बोले, भर्ती में गड़बड़ी नहीं होगी बर्दाश्त

Rajjab Khan
1 Min Read

Chhattisgarh Police Bharti: छत्तीसगढ़ में जिस तरह से पुलिस भर्ती में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, उसके बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया पर ही सवालिया निशान लग गया है। ऐसे में अगर पूरे प्रदेश में पुलिस भर्ती अगर रद्द हो जाये, तो कोई हैरानी की बात नहीं है। खुद गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी इस बात के संकेत दिये हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि और भी जगहों पर भर्ती की जांच होगी। जहां गड़बड़ी मिलेगी भर्ती निरस्त कर देंगे। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 5967 पदों पर आरक्षकों की सीधी भर्ती हो रही है। इसमें राजनांदगांव में गड़बड़ी की वजह से 528 पदों की भर्ती को निरस्त हो गई। रायपुर में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एक भी जुगाड़ वाला सिलेक्शन नहीं होगा। सारी भर्तियों में निष्पक्षता और पारदर्शिता रहेगी। विजय शर्मा ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले अभ्यर्थी, कंपनी और पुलिसकर्मियों पर FIR है। इस पूरी घटना से एक सीख लेकर ऐसी जांच अन्य स्थानों पर भी कराई जाएगी। एक-एक भर्ती बिल्कुल क्षमता के आधार पर कराया जाएगा। अन्य व्यक्तियों को अवसर मिलेगा, फिर से वह अवसर पाएंगे और अपना फिर से प्रदर्शन कर पाएंगे।

Share this Article