बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की ब्लाक अध्यक्ष नवागढ़ के खिलाफ एक बेटी ने की शिकायत

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सीता टंडन

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की ब्लाक अध्यक्ष नवागढ़ के खिलाफ एक बेटी ने की शिकायत

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ ” योजना की नवागढ़ ब्लाक अध्यक्ष रक्षा बाई चंद्रा के ऊपर हेराफेरी कर श्रम विभाग से राशि निकालने का गंभीर आरोप लगा है । मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना की ब्लाक अध्यक्ष रक्षा बाई चंद्रा के खिलाफ थाना नवागढ़ ग्राम बरगांव की युवती दूर्गेश्वरी चंद्रा ने धोखा देकर राशि आहरण करने का आरोप लगाया और नवागढ़ थाने में अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई है । शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि रक्षा बाई चंद्रा ने बिना मुझे बताये मेरे मां के श्रमिक पंजीयन कार्ड 542547632 जिसका पंजीयन 31/07/2018 को हुआ था , के नाम से मेरा आवेदन बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के तहत लगाया गया और राशि आहरित की गयी ।

राशि चेक करने के नाम पर अगुंठा लगवाया और राशि निकाली

शिकायतकर्ता ने बताया कि मुझे और गांव की अन्य लड़कियों को राशि चेक करना है , कहकर कियोस्क शाखा किरीत ले जाया गया और हम लोगों से अगुंठा लगवाया और दस हजार की राशि निकालकर रक्षा बाई ने खुद रख लिया। कुछ दिन बाद फिर छहः हजार की राशि निकलवाने आयी तो मुझे चार हजार राशि देने लगी तब मैंने कहा कि मै चार हजार को क्या करूंगी ,तब वो दस हजार ले गयी तब मैंने उसका विरोध किया इस पर उसने एक सादे कागज मे लिखित में दिया कि जो मै पैसा दिलाई हु उसको वापस ले रही हूं चूंकि सारी मेहनत मैंने की है और मैं इस योजना की ब्लाक अध्यक्ष हूं इस लिए ज्यादा इस मामले में मत बोलो , चार हजार रुपए लेकर चुप रहो । शिकायतकर्ता ने बताया कि ब्लाक अध्यक्ष रक्षा बाई चंद्रा ने थाने जाने वाली लड़कियां चरित्रहीन होती है , कहकर भी उन लोगों को अपमानित किया है साथ ही गवाहों को फोन कर धमका रही है और गवाही देने से मना कर रही है । यही कारण है कि इसकी शिकायत मैंने की है ।

इस विषय में जब हमारे प्रतिनिधि ने जानकारी लेने फोन किया तो उन्होंने कहा कि –

” इस विषय में मुझे कुछ भी पता नहीं है आपको जो भी करना है , लिखना है लिख दीजिए । “

रक्षा बाई चंद्रा , ब्लाक अध्यक्ष
बेटी पढ़ाओ बेटी पढ़ाओ योजना

शिकायत की जांच की गई है । कियोस्क शाखा संचालक ने बताया कि यह राशि हितग्राही स्वयं अगुंठा लगाकर ले गया है । फिलहाल अब तक रक्षा बाई चंद्रा के खिलाफ कोई सबुत नहीं है ।

टी आई नवागढ़ विवेक पांडे
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की ब्लाक अध्यक्ष नवागढ़ के खिलाफ एक बेटी ने की शिकायत

Share This Article