CG:नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र ….तीर्थ दर्शन योजना को दोबारा शुरू करने की मांग ….

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज शुक्ला

CG:नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र ….तीर्थ दर्शन योजना को दोबारा शुरू करने की मांग ….

रायपुर. प्रदेश में फिर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू करने के लिए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखा है. पत्र के के माध्यम से चंदेल ने सीएम से इस योजना को फिर से शुरू करने का आग्रह किया है.


चंदेल ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों और जनता द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना बंद हुए लगभग  साल हो गए हैं. जिससे प्रदेश के बुजुर्गों और प्रदेश के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों क तीर्थ दर्शन का लाभ नहीं मिल पा रहा है.


नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा है कि- उक्त योजना को फिर से शुरू कराने के लिए बार-बार समक्ष निवेदन किया गया. इस योजना के शुरू होने से प्रदेश की जनता खास तौर पर गरीब जन जो खुद के खर्च पर तीर्थ यात्रा नहीं कर सकते, उन्हें इसका सीधा फायदा मिलेगा. प्रदेश की जनता के हित में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना फिर से शुरू किए जाने और आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधितों को निर्देशित करने का अनुरोध है.

Share This Article