सड़क निर्माण के दौरान गई जमीन, नहीं मिला मुआवजा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए बालोद निवासी बोधनलाल के भूमि के संबंध में मुआवजा प्रदान करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्वरित कारवाई के निर्देश दिए। बोधन लाल ने बताया कि उनकी जमीन अंडा सड़क निर्माण में ली गई है लेकिन अब तक भू अर्जन की राशि नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने इस पर बालोद कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई कर भू अर्जन की राशि दिलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही भू अर्जन से प्रभावित अन्य लोगों को भी शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के प्रति बोधनलाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि भू अर्जन की राशि आपसे मिलने के बाद शीघ्र ही मिल जाएगी। आपने मुझे आश्वस्त कर दिया है। अब मेरी सारी चिंता दूर हो गई है।

Share This Article