लोहे की रेलिंग में लटकी मिली लाश: पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस अब परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रायपुर के नवापारा में एक व्यक्ति ने दुकान के सामने लोहे की रेलिंग में लटकी हुई लाश मिली है। आसपास गुजरने वाले लोगों ने जब लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस में लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ये पूरा मामला गोबरा नवापारा.जानकारी के मुताबिक, नवापारा शहर से लगे ग्राम पंचायत कुर्रा में एक दुकान के बाहर रेलिंग में एक व्यक्ति की फांसी पर लटकी लाश मिली है।

मृतक की लाश अर्धनग्न हालत में थी। शनिवार ग्रामीणों ने जब देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान प्रमोद सिंह के रूप में हुई है। वह भिलाई का रहने वाला था और ट्रक ड्राइवर था।मृतक की पहचान प्रमोद सिंह के रूप में हुई है।पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नवापारा सीएचसी भिजवा दिया था।

पुलिस अब परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article