बेलगहना के नए चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह ने बेलगहना चौकी में लिया प्रभार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेलगहना के नए चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह ने बेलगहना चौकी में लिया प्रभार

ब्यूरो रिपोर्ट मोहब्बत रज्जब

बिलासपुर जिले के बेलगहना के नए चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह ने आज बेलगहना चौकी में लिया प्रभार। रतनपुर से बेलगहना चौकी में पदस्थ होते ही चौकी प्रभारी ने दिखाए तीखे तेवर कहा मेरे द्वारा पूर्व में भी यहाँ सेवा दी जा चुकी है तब में और अब में हालात बहुत बदले हैं फिर भी मैं अपनी सेवाओं से क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने का भरसक प्रयास करूंगा।

वहीं मादक पदार्थों के परिवहन सम्बंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र से हो चौतरफा नाकेबंदी करके नशीले पदार्थों के परिवहन और व्यापार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। चोरी के मामलों में गिरावट लाने और अवैध शराब से लेकर जुआरियों तक नकेल कसने बेलगहना पुलिस तैयार है।

नए चौकी प्रभारी के तीखे तेवर से एक बार फिर बेलगहना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जगी है।

Share This Article