पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक माओवादी का शव बरामद ,,,पुलिस का दावा-3 से 4 नक्सली मारे गए ,,,मौके से हथियार भी मिले; सर्च ऑपरेशन जारी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक माओवादी का शव बरामद ,,,पुलिस का दावा-3 से 4 नक्सली मारे गए ,,,, मौके से हथियार भी मिले ,, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। अफसरों ने दावा किया है कि जवानों ने इस मुठभेड़ में करीब 3 से 4 माओवादियों को ढेर किया है। फिलहाल एक वर्दीधारी माओवादी का शव बरामद कर लिया गया है। जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं। घटनास्थल की सर्चिंग की जा जारी है। मामले की पुष्टि SP सुनील शर्मा ने की है। मामला फुलबगड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गोगुंडा और मुलेर के जंगल-पहाड़ी की तरफ जवान सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इस बीच पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों को देख फायर खोल दिया। जवानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का सहारा लेकर भाग खड़े हुए।

जब घटनास्थल की सर्चिंग की गई तो एक वर्दीधारी माओवादी का शव बरामद किया गया। शव के पास से हथियार समेत अन्य सामग्री भी जवानों ने बरामद की है। सुकमा के SP सुनील शर्मा ने बताया कि, इस मुठभेड़ में करीब 3 से 4 माओवादियों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल एक वर्दीधारी पुरुष माओवादी का शव बरामद किया गया है। मृत नक्सली की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं। घटना स्थल पर खून के धब्बे भी मिले हैं। हथियार भी बरामद किया गया है

Share This Article