पुत्र ने की पिता की हत्या:मां को पीट रहे पिता की बेटे ने कर दी कुल्हाड़ी से हत्या पिता का हत्या पुलिस गिरफ्त में

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुत्र ने की पिता की हत्या:मां को पीट रहे पिता की बेटे ने कर दी कुल्हाड़ी से हत्या पिता का हत्या पुलिस गिरफ्त में

नशे में अपनी पत्नी से मारपीट कर रहे पति की उसके पुत्र ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हाटचपई निवासी रैनूराम 23 जून की रात घर में नशे की हालत में पहुंचा और अपनी पत्नी से खाना देने की बात कही जिस पर रैनू की पत्नी ने उसे खाना परोसा। रैनू खाना खाने के बाद पत्नी से खाना अच्छा नहीं बनाने को लेकर मारपीट करने लगा। उसका पुत्र अस्सीराम आकर बीच-बचाव करने लगा तो रैनू उससे भी मारपीट की। इसके बाद रैनू के पुत्र ने गुस्से में आकर अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। रैनू की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आरोपी पुत्र पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तलाश दौरान आरोपी अस्सीराम को कुछ ही घण्टे में गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद किया है।

Share This Article