जनता कांग्रेस के कोर कमेटी की बैठक आज ,महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। मरवाही उपचुनाव में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) में बिखराव दिखने के बाद आज कोर कमेटी की बैठक रखी गई है। बैठक में 7 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही सुप्रीमो के निर्णय अलग विचार रखने वाले खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह और बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने की तैयारी हो सकती है। वैचारिक शुद्धिकरण की बात कहते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा है कि पार्टी अब एक निर्णायक मोड़ पर है। पार्टी में अब जयचंद और मीर जाफरों की जगह नहीं है। वहीं देवव्रत सिंह ने अमित जोगी पर सवाल उठाया है।

Share This Article