नाइट पार्टी में ढिशूम-ढिशूम ,,, लड़के-लड़कियों ने एक दूसरों को लात-घूंसों से पीटा ,,,गालियां देकर फेंकी बोतल

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाइट पार्टी में ढिशूम-ढिशूम ,,,लड़के-लड़कियों ने एक दूसरों को लात-घूंसों से पीटा ,,,गालियां देकर फेंकी बोतल

रायपुर के VIP रोड इलाके का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सड़क पर कुछ लड़के लड़कियां आपस में जबरदस्त मारपीट करते नजर आ रहे हैं। लड़कियां भी लड़कों पर हमला कर रही हैं। लड़के भी लड़कियों को पीट रहे हैं। वीडियो में एक दूसरे को गालियां देने और बोतलों के तोड़े जाने की आवाज भी आ रही है। 8 से 10 लड़के लड़कियों का ग्रुप एक दूसरे के ऊपर जानलेवा हमले करते नजर आ रहा है।

लड़के ने लड़कियों पर चलाई लात।

मामला शनिवार की देर रात का बताया जा रहा है। यह वीडियो होटल ग्रैंड इंपीरिया के ठीक बाहर का बताया जा रहा है। इसमें लड़के लड़कियों के दो गुट आपस में एक दूसरे को पीट रहे हैं। इस मारपीट में कुछ लड़के लड़कियों को चोटें भी आई हैं।

एक युवक को ले जाता उसका साथी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी करके लौट रहे लड़के लड़कियों का यह ग्रुप आपस में झगड़ने लगा। कुछ लड़कों ने नशे की हालत में लड़कियों से बदसलूकी की। लड़कियों ने भी इसके बाद ताबड़तोड़ वार कर दिया। कुछ स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस पेट्रोलिंग टीम को भी दी। हालांकि पुलिस को देख हड़बड़ा कर सभी लड़के लड़कियां भाग निकले। किसी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज नहीं करवाई।

मारपीट में शामिल दो लड़कियां इस तस्वीर में दिख रही हैं।

आए दिन होते रहते हैं इस तरह के विवाद
रात के दो बजे तक VIP रोड़ में अवैध पार्टीज चलती हैं। इनमें प्रशासन की कोई परमिशन नहीं होती। यह पहला मामला नहीं है जब वीआईपी रोड इलाके के किसी होटल के बाहर इस तरह से झगड़ा हुआ हो । इसके पहले भी कई बार और पब में घटनाएं हो चुकी हैं। लॉकडाउन के वक्त क्विंस क्लब में गोली तक चली थी, शीलत इंटरनेशनल में पार्टी के बाद चाकू से हमला हुआ था। पब में तोड़फोड़ तक की गई है, मगर आज तक पुलिस ने देर रात तक पार्टियां कराने वाले होटल मालिकों पर कार्रवाई नहीं की।

अनजान लोगों पर केस दर्ज

जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे। किरकिरी होती देख, देर रात पुलिस ने इस मामले में धारा 160 के तहत अज्ञात युवक-युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रायपुर पुलिस का दावा है कि इस मामले में शिकायत करने कोई भी सामने नहीं आया। इसलिए स्वत: संज्ञान लेते हुए अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर इस मामले की छानबीन की जा रही है। अब पुलिस होटल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए इस बवाल में शामिल लड़के लड़कियों का पता लगाएगी जो फिलहाल फरार हैं।

Share This Article