बस्तर में मां की हत्या कर बेटे ने दी जान ,,, छोटे भाई-बहन पर भी किया हमला ,,,दोनों की हालत गंभीर; पुलिस ने घर सील किया

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर में मां की हत्या कर बेटे ने दी जान ,,, छोटे भाई-बहन पर भी किया हमला ,,,दोनों की हालत गंभीर; पुलिस ने घर सील किया

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शनिवार देर रात पारिवारिक विवाद के चलते परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। बड़े बेटे ने गुस्से में अपनी मां और छोटे दो भाई-बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मौके पर ही मां की मौत हो गई। जबकि दोनों छोटे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि, घायलों को मेकाज में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तोकापाल ब्लॉक के आरापुर के रहने वाले सुरेंद्र कच्छ का अपनी मां राधिका कच्छ और छोटे भाई-बहन कृष्णा और सरिता कच्छ के

भाई-बहन कृष्णा और सरिता कच्छ के साथ किसी बात को लेकर शनिवार की रात विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेंद्र ने धारदार हथियार से अपनी मां के ऊपर हमला किया। जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। मां को मारने के बाद दोनों छोटे भाई-बहन पर भी धारदार हथियार से वार कर अधमरा कर दिया। दोनों बेहोश हो गए थे।

वारदात को अंजाम देने के बाद सुरेंद्र ने जहर खा कर सुसाइड कर लिया। जब घायलों को होश आया तो रात में ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। SDOP ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि, सरिता बोलने की स्थित में है। बयान दर्ज किया जा रहा है। साथ ही घर को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है, जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस पूरे मामले की जानकारी मिल पाएगी।

Share This Article