पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल(भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में आम नागरिकों के गुम हुए विभिन्न कंपनी के एंड्रॉइड मोबाइल फोन का वितरण किया गया,,,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल(भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में आम नागरिकों के गुम हुए विभिन्न कंपनी के एंड्रॉइड मोबाइल फोन का वितरण किया गया,,,

भूपेंद्र देवांगन, संवाददाता

जांजगीर चांपा, 29 मई 2022,
जिले के आम नागरिकों द्वारा अपनी एंड्रॉइड फोन गुम होने की सूचना थानों में दिया गया था, जिसे सायबर सेल भेजकर खोजबीन किया जा रहा था। जिले में आम नागरिकों के मोबाइल गुम की सूचना पर *सायबर सेल द्वारा कुल 104 एंड्रॉइड मोबाइल सेट* बरामद किया गया।
अभियान के तहत जिले के अलावा रायपुर, दुर्ग-भिलाई,राजनांदगांव, बेमेतरा तथा अन्य स्थानों से गुम मोबाइलो को बरामद किया गया। बरामद 104 विभिन्न कंपनियों के मोबाइलों की कीमत करीबन 18 लाख रुपये है।

सायबर सेल द्वारा जिले में गुम हुए मोबाइल की सूचना को सभी थाना/चौकी से एकत्र कर बरामद करने का अभियान चलाया गया।
आम नागरिकों को अपने मोबाइल फ़ोन मिलने की कोई उम्मीद नही थी लेकिन सायबर सेल की तकनीकी सहायता से बरामद कर वापस करने से जांजगीर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये है। आम नागरिकों से अपील है की अपने मोबाइल को सम्हाल कर रखे यदि गुम या चोरी होती है तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाना जाकर सूचना देवे।

ज्यादातर मोबाइल हाट बाजार, मेला, मंढई में गुम होते है ऐसे जगहों पर अपने मोबाइल का उपयोग ध्यान से करे।

साथ ही यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करे और अच्छे नागरिक होने का परिचय दे।

कोई दुकानदार बिना बिल दिये जिसमे imei न लिखा हो उसे कतई न खरीदे* हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो, यदि इस तरह के कृत्य में शामिल होना पाये जाने से कड़ी कार्यवाही किया जाता है।

उक्त कार्यवाही में सायबर सेल जांजगीर चाम्पा के अधिकारी/ कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Share This Article