व्यापारी का रास्ता रोककर डंडे रॉड से पीटा, फिर 50 लाख लूट कर हो गए फरार…जांच में जुटी पुलिस

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

व्यापारी का रास्ता रोककर डंडे रॉड से पीटा, फिर 50 लाख लूट कर हो गए फरार…जांच में जुटी पुलिस

रायपुर /राजधानी के माना थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से 50 लाख की लूट हो गई है। इस घटना के बाद माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची हुई है, जो इस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना अब से कुछ देर पहले की बताई जा रही है। देवपुरी स्थिति डूमरतराई होलसेल की दुकान से व्यपारी 50 लाख लेकर जा रहा था। इस दौरान देवपुरी पेट्रोल पंप के पास छह युवक पास आये और उसका रास्ता रोककर उसकी जुपिटर गाड़ी में रखे 50 लाख लूटने की कोशिश करने लगे। रुपये जब नहीं लूट पाये तो आरोपियों ने अपने पास रखे रॉड और डंडे से व्यापारी के ऊपर हमला कर दिया। इस घटना में व्यपारी लहूलुहान हालात में सड़क पर गिर गया, जिसके बाद लुटेरे 50 लाख लूटकर फरार हो गए है। जिसके बाद कारोबारी को एमएमआई अस्पताल में भर्ती किया गया है.कारोबारी नरेंद्र खेतपाल टैगोर नगर निवासी के साथ लूटपाट की वारदात हुई है. घायल कारोबारी अनाज का कारोबार करता है. इस दौरान मिंटू स्कूल के पास अज्ञात लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है. कारोबारी ने वारदात के बाद सबसे पहले अपने लड़के कृष्ण खेतपाल को लहूलुहान हालत में वारदात की जानकारी दी. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Share This Article