बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, 1 की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगदलपुर में बस के टायर के नीचे आया सिर, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है।छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शुक्रवार की शाम बस और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी सवार युवक का सिर बस के टायर के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला बकावंड थाना क्षेत्र का है।.जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम परमेश्वर नाग बताया जा रहा है। परमेश्वर बकावंड इलाके में एक बिल्डिंग वर्कशॉप में काम करता था।

शुक्रवार की शाम स्कूटी से कहीं जा रहा था। इसी बीच रास्ते में एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया।आमने-सामने हुई टक्करटक्कर आमने-सामने की थी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार युवक नीचे गिर गया और अनियंत्रित हुई बस उसके ऊपर चढ़ गई। बस ने युवक के सिर को कुचल दिया।

वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी।पुलिस कर रही जांचकुछ देर बाद जवान मौके पर पहुंचे। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा था है कि बस चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।

Share This Article