कांग्रेस बनाई 5 सदस्यों की इन्वेस्टिगेशन टीम रायगढ़ अनाचार घटना की जांच करेगी  ये महिला विधायक शामिल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस ने रक्षाबंधन के दिन 27 वर्षीय आदिवासी युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में राहुल चौहान समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार, जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर पुसौर थाना क्षेत्र में सोमवार को पीड़िता जब रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद गांव में लगे मेले में जाने के लिए निकली थी, तब आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे तालाब किनारे ले गए। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद राहुल चौहान समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1) (सामूहिक दुष्कर्म) और 351(2) (किसी व्यक्ति के सम्मान को नुकसान पहुंचाना या धमकी देकर कोई कार्य करने के लिए मजबूर करना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस ने गठित की जांच कमेटी
वही अनाचार से जुड़े इस पूरे मामले में कांग्रेस ने राज्य सरकार व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पार्टी की तरफ से घटना की जांच किये जानें का ऐलान किया है। इसके लिए कांग्रेस ने पांच सदस्यीय जांच टीम का भी गठन किया है। इस टीम में कांग्रेस ने सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े को संयोजक बनाया हैं जबकि लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, सरायपाली विधायक चातुरी नन्द, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे और सारंगढ़ कांग्रेस प्रमुख अरुण मालाकार को सदस्य नियुक्त किया है।

Share This Article