नाबालिक के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,घर मे घुस करता था परेशान

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव में नाबालिक के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता पूर्वक किया गिरफ्तार। घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है। बिल्हा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बरतोरी में रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपनी बड़ी बहन के साथ घर पर थी। उसी समय बरतोरी मैं रहने वाला आरोपी नर्मदा प्रसाद को सीताराम प्रसाद कोसले (उम्र 24 वर्ष) उनके घर जा धमका। और नाबालिक लड़की के साथ पकड़-धकड़, छेड़खानी व बदसलूकी करने लगा।दोनों बहनों के द्वारा इसका प्रतिकार कर जोर जोर से चिल्लाने पर आरोपी घर से भाग गया। बाद में दोनों लड़कियों से इसकी जानकारी मिलने पर जब प्रार्थी नाबालिक लड़की का पिता और बड़ा पिता आरोपी के घर शिकायत लेकर गए। तो वहां आरोपी नर्मदा प्रसाद कोसले ने उनके साथ गाली गलौज किया और धमकी दी। बाद में इसकी शिकायत पर मिला पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए कल 15 नवंबर को ही आरोपी को गिरफ्तार कर जुडिशल कस्टडी लेकर जेल दाखिल करा दिया है।

Share This Article