दिनदहाड़े सिक्योरिटी गार्ड के घर से हजारों की चोरी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कुम्हारपारा में रहने वाले निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मी पति पत्नी चोरी का शिकार बने है। जिसमें प्रार्थी सीमा चरन ने थाने पहुँचकर इस चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सीमा चरन और उनके पति निजी सुरक्षाकर्मी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते है, उनके पति नाइट ड्यूटी में थे वही वह खुद आज सुबह 8 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी जाने घर मे ताला लगाकर निकली थी, वही जब उनके पति ड्यूटी से वापस अपने घर करीब 9 बजकर 50 मिनट पर घर पहुँचे थो उनके घर में चोरी हो चुकी थी, अज्ञात चोर दीवार फांदकर पीछे के रास्ते घर मे घुसे थे और आलमारी में रखे सोने चांदी के गहने सहित नगदी को चोरी कर भाग निकले। मामले में पीड़ित सुरक्षाकर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 454 का अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Share This Article