चिटफंड कंपनी की संम्पति कुर्क करें,,, आई जी डाँगी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिटफंड कंपनी की संम्पति कुर्क करें,,, आई जी डाँगी

बिलासपुर-चिटफण्ड प्रकरणों की समीक्षा बैठक चिटफण्ड कंपनियों के खिलाफ दर्ज प्रकरणों की गंभीरता से जांच कराने एवं पर्यवेक्षण के लिए पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर रतन लाल डांगी , पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा चिटफण्ड प्रकरणों की समीक्षा हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में 04 कंपनियों कमशः पी.ए.सी.एल. इंडिया लिमि . , विनायक होम्स एण्ड रियल स्टेट प्रा.कं. , निर्मल इन्फा होम कार्पो . लि.कं एव बी.एन. गोल्ड कंपनी के विरूद्ध दर्ज 26 प्रकरणों की समीक्षा प्रकरणवार की गई । इन कंपनियों के फरार डायरेक्टरों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । कुछ डायरेक्टर अन्य राज्यों के जेलों में निरूद्ध हैं , इन्हें अपने संबंधित प्रकरणों में गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है । कुछ प्रकरणों मे संपत्ति कुर्की की कार्यवाही शेष है , जिसे जल्द से जल्द कुर्की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ताकि निवेशकों की जमा राशि वसूली कर उन्हें वितरीत किया जा सके । पूर्व में ली गई समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के पश्चात पी.ए.सी.एल. के डायरेक्टर त्रलोचन सिंह को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाया गया एवं उसके विरूद्ध पंजीबद्ध सभी अपराधों में गिरफ्तारी की गई साथ ही एक अन्य डायरेक्टर निर्मल सिंह भंगु को भी गिरफ्तार किया गया है । इस बैठक में रोहित कुमार झा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , ग्रामीण , बिलासपुर , संजय महादेवा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , जांजगीर – चांपा , अभिषेक वर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , कोरबा , अनिल सोनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , मुंगेली एवं श्रीमती दीपमाला कश्यप , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , पु.म.नि. रेंज बिलासपुर उपस्थित रहें ।

Share This Article