सिचाई विभाग कोटा के एनीकट डेम के ऊपर बना स्लेप ढहा,,,डैम चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट,,, प्रशासन मौन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

एनीकट डेम के ऊपर बना स्लेप ढहा,,, डैम चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट,,, प्रशासन मौन

संवाददाता मोहम्मद रज्जब

बिलासपुर: कोटा विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र में कोटा सिंचाई विभाग द्वारा अरपा नदी पर करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण कराई गई एनीकट डैम चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, बिलासपुर जिले के जीवन दायिनी अरपा नदी में कराई गई एनीकट में अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत से इस कदर भ्रष्टाचार किया गया है, की हाल ही में अरपा नदी में आई उफनती बाढ़ ने डैम पर हुई भ्रष्टाचार की पोल खोल दी, दरसअल मामल कोटा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत रतखण्डी केकरा बरर में बने करोड़ों की लागत से एनिकट डैम का है, बाढ़ से एनिकट के ऊपर बने सीसी रोड की एक परत ही उखड़ गई, डैम की उखड़ने के बाद वहां से रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली का भी आना जाना लगा हुआ है, जिससे कि कहीं बड़ी दुर्घटना को सिचाई विभाग द्वारा आमंत्रित कर रहे हैं।इस मामले को लेकर जब कोटा सिचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कार्यपालन अभियंता कोटा संभाग के अशोक तिवारी से बात की तो उनका कहना था तेज बारिश के कारण बाढ़ से बह गया है रिपेयरिंग कराया जाएगा, बहरहाल देखने वाली बात है कि एनिकट डैम में हुई भ्रष्टाचार को अधिकारी रिपेयरिंग कराने की बात तो कह रहे हैं, उखड़ी हुई स्लेप से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि करोडों की लागत से की गई एनीकट डैम निर्माण में किस तरह भ्रष्टाचार की गई है।

Share This Article