दर्दनाक हादसे: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,,, हादसे में युवक की मौत,,, लोगों में आक्रोश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

दर्दनाक हादसे: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,,, हादसे में युवक की मौत,,, लोगों में आक्रोश

संवाददाता मनोज शुक्ला

राजधानी में आज सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में बाइक सवार युवक का पैर कटकर अलग हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम विकास विश्वकर्मा था।जानकारी के मुताबिक बढ़ाई पारा निवासी विकास विश्वकर्मा अपनी मोटर सायकल से निकला हुआ था। इस दौरान शारदा चौक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबदरस्त था कि, बाइक चला रहे विकास विश्वकर्मा का पैर कटकर अलग हो गया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना आज सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच की है।
इधर इस हादसे की सूचना मिलते ही गोलबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में बाइक सवार युवक को मेकाहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। वहीं आरोपी कार चालक और उसमे बैठे दो अन्य युवकों को थाने लाया गया है। बताया जा रहा है कि, कार सवार तीनों युवक नशे में थे। फिलहाल पुलिस तीनों युवकों को थाने लाकर उनसे इस संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी कार चालक युवक का नाम सुनील है ।

Share This Article