बच्चो और गर्भवती माताओं के जान व स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़, गुणवत्ताहीन रेडी टू ईट सप्लायर को पुन: टेंडर देने के फेर में विभाग

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read

मुख्यमंत्री महतारी शक्ति आहार” रेडी टू ईट सामग्री में मिले थे रेंगते हुए कीड़े, संचालक के खिलाफ होनी थी विभागीय कार्यवाही

बिलासपुर| भाजपा शासनकाल के दौरान मस्तुरी तहसील के महिला बाल विकास विभाग के परियोजना एवं कार्यक्रम अधिकारी व भाजपा नेताओ से साठ-गाठ कर मोहन पाटनवार द्वारा कई वर्षो से गुणवत्ताहीन “मुख्यमंत्री महतारी शक्ति आहार” रेडी टू ईट सामग्री का वितरण किया जाता रहा है जिसमे कई बार कीड़ा लगा रेडी टू ईट पोषण आहार की सप्लाई करने की शिकायत अधिकारियो से हुई जिसमे विभागीय अधिकारियो द्वारा कार्यवाही करने के बजाय अभयदान दे दिया जिसके चलते मोहन पाटनवार की दुकानदारी चलती रही वही कांग्रेस शासन में भी कथित कांग्रेस नेताओ की तीमारदारी कर पुन: मोहन पाटनवार रेडी टू ईट पोषण आहार सामग्री वितरित करने का टेंडर लेने के फेर में है लेकिन गुणवत्ताहीन रेडी टू ईट पोषण आहार सप्लाई करने वाले को पुन: टेंडर देना क्षेत्र की गर्भवती माताओं व बच्चो के जान व स्वास्थ्य के साथ किया जा रहा है|महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओ एवं बच्चो को सुपोषण आहार देने के उद्देश्य से आगनबाडी केन्द्रों में विभिन्न सहायता समूहों के माध्यम से सुपोषण आहार आबंटित किया जाता है जिसमे विभाग के अधिकारियो एवं रेडी टू ईट पोषण आहार सप्लाई करने वालो के द्वारा गुणवत्ताहीन पोषण आहार सामग्री वितरित कर गर्भवती महिलाओ एवं बच्चो के जान व स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है| गौरतलब है कि ग्राम पंचायत खम्हरिया निवासी मोहन पटनवार उर्फ तितरा जो जो भाजपा के शासनकाल के समय भाजपाई और कांग्रेस के समय कांग्रेसी हो जाता हैं, तितरा जो खम्हरिया सहित ग्रामीण क्षेत्र में खासकर उस क्षेत्र के वन ग्राम एरिया में रेडी टू ईट के सरगना के नाम से जाना जाता हैं, जो कॉफी विख्यात हैं| लोगो का कहना हैं की भाजपा के शासनकाल में इसके द्वारा कट्टर भाजपाई का अपना फर्ज इसलिए अदा किया क्योंकि इसके द्वारा घटिया स्तर पर रेडी टू इट का अधिकारियों से लेनदेन कर अपना दुकानदारी चमकाना था,वही प्रदेश में अब काफी इंतजार और कड़ी मेहनत से कांग्रेस पार्टी अब प्रदेश में अपनी सरकार बनाए तो तितरा नाम से प्रचलित मोहनलाल पाटनवार कट्टर कांग्रेसी होकर फिर रेडी टू ईट में फर्जीवाड़े को अंजाम देने के उद्देश्य से कूद पड़ा हैं| बताया जाता हैं कि इसे कुछ निर्वाचित कांग्रेसी केवल चेहरा चमकाने इसे लगातार अहमियत दे रहे हैं, जिससे निष्ठावान कांग्रेसी अपने आपको अपमानित महसूस कर रहे हैं। आपको बता दे कुछ निष्ठावान कांग्रेसी जिसने कांग्रेस पार्टी में अपनी पूरी जीवन बिता दिया उनका कहना हैं, तितरा उर्फ मोहनलाल पाटनवार महाघोटाले बाज व्यक्ति हैं, ना तो इसका कोई निष्ठा हैं न पार्टी हैं, ये व्यक्ति भाजपा शासनकाल के समय भाजपाई और कांग्रेस की सरकार के समय कांग्रेसी हो जाता हैं ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस नेताओ द्वारा वरीयता देना कांग्रेस कार्यकर्ताओ का सीधे तौर पर अपमानित करना है|

Share This Article