शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दो शराबी आपस में भिड़े, एक की हुई मौत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दो शराबी आपस में भिड़े, एक की हुई मौत

हरीश माड़वा- बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलदहा निवासी विशाल धनुहार अपने मित्र उदय कुमार बिरको के साथ अपने ही घर के आंगन में बैठ कर शराब पी रहा था, शराब के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा दोनों शराब के नशे में धुत थे लिहाजा विवाद बढ़ता गया और उदय कुमार ने पास में रखे लकड़ी के बल्ली से विशाल के सिर पर वार कर दिया जिससे विशाल की मौके पर ही मौत हो गयी। ग्राम वासियों ने उक्त जानकारी ग्राम सरपंच को दी जिस पर सरपंच ने वार्ड पंच के साथ मिलकर विशाल के घर पहुंचे जहां आंगन में उसकी लाश पड़ी हुई थी सरपंच ने रतनपुर पुलिस को सूचना दी गयी मौके पर पहुंच कर रतनपुर थाना स्टाफ ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है। कल शाम को अंधेरा ज्यादा हो जाने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Share This Article