नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम, सर्चिंग पार्टी ने बरामद किया 5 KG का बम, जवानों को नुकसान पहुंचाने किया था प्लांट

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी ,,, जवानों ने बरामद किया आईईडीदंतेवाड़ा। नक्सलियों के मंसूबो पर सीआरपीएफ जवानों ने फेरा पानी,बारसूर से नारायणपुर जाने वाले रास्ते मे लगाई गई आइईडी जवानों ने की बरामद,आइईडी नक्सलियों ने घोटिया चौक टी पॉइंट पर लगा रखी थी करीब पांच किलो वजनी आइईडी, जिसे सीआरपीएफ 195 बारसूर के जवानों ने बरामद कर जंगल मे डिफ्यूज कर दिया है।इस सड़क पर लगातार जवानों के द्वारा चलाया जाता है सर्च अभियान जिससे बड़ा हादसा टल गया। लगातार नक्सली बारसूर पल्ली मार्ग जो नारायणपुर निकलती है,इस रास्ते को निशाना बना रहे हैं, इससे पहले भी इस रास्ते मे कई बार आइईडी मिल चुकी है,दो साल पहले इसी रास्ते पर नक्सली प्राइवेट बुलेरो वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया था,शहीद सप्ताह के दौरान भी नक्सलियों ने इस मार्ग पर बैनर पोस्टर सड़क को बाधित किया था। अबूझमाड़ को भेदने वाली ये सड़क हमेशा नक्सलियों के टारगेट में रहती है।

Share This Article