भाजयुमो ने शराबबंदी की मांग करते हुए विधायक केरकेट्टा के कार्यालय में किया प्रदर्शन

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजयुमो ने शराबबंदी की मांग करते हुए विधायक केरकेट्टा के कार्यालय में किया प्रदर्शन

शशि मोहन कोशला-भारतीय जनता युवा मोर्चा पाली-तानाखार के कार्यकर्ताओ ने पाली स्तिथ विधायक कार्यालय के सामने शराबबंदी एवं जनघोषणाओ में हुई वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन कर गंगाजल की कसम खाकर किए गए वादों को पूरा करने मुख्यमंत्री के नाम पाली-तानाखार के विधायक मोहित केरकेट्टा के कार्यालय में ज्ञापन दिया कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल ने कहा कि छग में कांग्रेस की भूपेश सरकार हर मोर्चे में विफल हो गई है। ढाई वर्ष पहले कांग्रेस ने जिन वायदों व घोषणाओं के साथ सत्ता में आई वह सारे संकल्प हवा हवाई निकल गए है। भाजपा जिला मंत्री अजय जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की शराबबंदी व बेरोजगारी भत्ता, युवाओं को रोजगार, कर्जा माफी सहित अन्य कई लोकलुभावन वायदे आज भी आसमान में तैर रहे है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी ने कहा कि भूपेश सरकार की तानाशाही रवैये से जनता त्राहि त्राहि कर रही ढाई साल में ही कांग्रेस की नीतियों व झूठे वायदो को जनता जान गई है। अब छग से कांग्रेस सरकार की दिन लद गए है और ढाई साल बाद इनकी बिदाई तय है। कार्यकर्ताओं को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री शिव कंवर ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश कौशिक, अनुसुचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र कुर्रे, अनुसुचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री विजय बहादुर सिंह जगत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धनेश्वरी सिन्द्राम, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विवेक मार्कंडेय, भाजयुमो जिला मंत्री राजा डिक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा,नगर पंचायत पाली के नेता प्रतिपक्ष राजेश पारवानी, भाजपा मंडल चैतमा उपाध्यक्ष रामफल यादव,विभुति कश्यप, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य सूरज कश्यप, संदीप नेटी, जितेंद्र माटे, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष कामता जायसवाल, भाजयुमो मंडल पाली अध्यक्ष दिलीप पटेल, भाजयुमो मंडल चैतमा अध्यक्ष विजय श्याम, भाजयुमो मंडल पोंडी-उपरोड़ा अध्यक्ष मनोज डिक्सेना, भाजयुमो मंडल पाली महामंत्री विशाल मोटवानी, गौरव श्रीवास, उपाध्यक्ष प्रभात दुबे, विजय पाल सिंह, मंत्री दिनेश जगत, राकेश यादव, कोषाध्यक्ष मोहित भावनानी, मीडिया प्रभारी हिमांशु डिक्सेना, सोशल मीडिया संयोजक दीपक राजपूत, शिवेन्द्र मानिकपुरी, दीपक साहु, नारायण कुमार अगरिया, शत्रुघ्न सिंह ओरकेरा, आशिष मरकाम, गोविंददाऊ पटेल, अजय कुमार एक्का, धनंजय कुमार, विजय पाल, शशि तंवर, दिनेश कुमार जगत, राजेश कँवर, बृजेश यादव, ज्ञानशंकर तिवारी, मोनिल सारथी, रोहित जायसवाल, भुपेंद्र (गोलु) जायसवाल, शुभम डिक्सेना,राहुल कुमार शर्मा, सन्नी पैकरा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Share This Article