राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के घर के सामने शराबबंदी को लेकर युवा मोर्चा का प्रदर्शन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के घर के सामने शराबबंदी को लेकर युवा मोर्चा का प्रदर्शन

कोरबा। राज्य में शराब बंदी किये जाने के वादे पर काम नहीं करने को लेकर विपक्ष आक्रामक तेवर में है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा किये गए ऐलान के तहत। मोर्चा ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और विधायकों के घर के सामने प्रदर्शन किया।कोरबा जिले में कांग्रेस के एक मंत्री और दो विधायक हैं। युवा मोर्चा ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर और तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा के घर के सामने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यह योजना 17 जून के लिए पूरे प्रदेश भर की है। पार्टी का कहना है कि चुनाव से पहले शराब बंदी का वादा घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किया था।

सरकार बने ढाई साल हो गए, अब तक छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानें चल रही है। लॉकडाउन पीरियड में शराब की होम डिलिवरी सुविधा देने का काम बड़े स्तर पर किया गया। इससे एक दिन में ही 400 करोड़ के आर्डर बुक हुए लेकिन आबकारी विभाग का एप निष्क्रिय हो गया। प्रदर्शनकर्ताओं के इरादे की जानकारी होने के साथ आज सुबह से ही कोरबा अग्रसेन मार्ग के साथ-साथ हरदीबाजार कॉलेज रोड और तानाखार विधानसभा के पाली विकासखंड में पुलिस की टीम तामझाम के साथ डटी रही। यहां पर कांग्रेस विधायकों के आवास हैं। किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित ना होने पाए, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन और पुलिस पहले से ही काफी अलर्ट रहे। इससे पहले कई मौकों पर इस तरह के प्रदर्शन विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर किये जा चुके हैं। प्रदर्शन में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सोनी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे

Share This Article