छग में कोरोना के 5 हजार 680 नए केस, 146 लोगों की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग में कोरोना के 5 हजार 680 नए केस, 146 लोगों की मौत,

मनोज शुक्ला,,,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे कमी देखने को मिल रही है. उम्मीद है कि जल्द से इस महामारी से निजात मिल सकेगा. लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरावने ही है. इसलिए कोरोना से मौत के इस सिलसिले पर लगाम लगाने की जरूरत है. छत्तीसगढ़ में बुधवार को 5 हजार 680 कोरोना मरीज सामने आए हैं. जबकि 146 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर के बीच राहत भरी खबर ये है कि 9 हजार 448 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में 8 लाख 33 हजार 161 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 12 हजार 36 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 85 हजार 868 है. जबकि आज 69 हजार 402 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है आज दुर्ग में 154, राजनांदगांव में 112, बालोद में 116, रायपुर में 309, बलौदाबाजार में 317, महासमुंद में 133, बिलासपुर में 204, रायगढ़ में 441, कोरबा में 387, जांजगीर में 363, मुंगेली में 225, सरगुजा में 275, पेंड्रा-गौरेला-मरवाही में 151, कोरिया में 419, सूरजपुर में 436, बलरामपुर में 329, जशपुर में 306, बस्तर में 168 और कांकेर में 136 कोरोना मरीज मिले हैं. रायपुर में कोरोना वायरस से 9 लोगों की मौत हुई है. दुर्ग में 8, बिलासपुर में 14, जांजगीर में 12, रायगढ़ में 17, सूरजपुर में 5, पेंड्रा-गौरेला-मरवाही में 10, मुंगेली में 11 कोरोना मरीजों की मौत हुई है.

Share This Article