बेटे ने मां की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेटे ने मां की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महेश मंडावी,कोरिया / जिले में एक सनकी बेटे ने मामूली विवाद पर अपनी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरा मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र का है. वारदात की सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने बताया कि नगर पालिक निगम चिरमिरी के मोहन कॉलोनी निवासी युवक ने अपनी मां की हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने धारदार हथियार बसूला से मां के सिर पर लगातार वार कर दिया. हमले से महिला की मौत हो गई. मृतक महिला के पोते ने यह घटना होते देख लिया. उसने मोहल्ले वासियों को पूरी वारदात की जानकारी दी.इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत चिरमिरी पुलिस को दी. सूचना के बाद चिरमिरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर चिरमिरी थाने ले आई.चिरमिरी थाना प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि मां ने अपने बेटे पागल कह दिया. इतने में वह आपा खो दिया और गुस्से में आरोपी ने मां को मौत के घाट उतार दिया.

Share This Article