आरक्षक पुष्पराज सिंह की सड़क किनारे मिली लाश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरक्षक पुष्पराज सिंह संदिग्ध हालात में मिली लाश, मौत के कारणों की पुष्टि नहीं

असलम खान ,जांजगीर– गुरुवार देर रात करीब 1 बजे आरक्षक पुष्पराज सिंह की मौत हो गई। सड़क के किनारे पुष्पराज की स्कूटी गिरी मिली, उसके शरीर पर बिजली के तार लिपटे मिले, गले में भी तार उलझा हुआ था। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे एक हादसा बता रही है, मगर घर वाले उसकी हत्या होने का दावा कर रहे हैं। हकीकत जानने जांजगीर पुलिस जांच में जुटी है।जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अब तक कि जांच में पाया है, कि पुष्पराज की स्कूटी सड़क किनारे लगे तार में फंस गई। स्कूटी रफ्तार में होने की वजह से अनियंत्रित होकर घुम गई और तार पुष्पराज के गले में कसता चला गया। इसी वजह से पुष्पराज का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि फॉरेंसिक एक्सपर्ट इस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के लिए भी पुष्पराज का शव भेजा गया, जिससे मौत की वजह और साफ हो सकेगी।पुष्पराज के भाई ने कहा कि उसके भाई की हत्या की गई है। दरअसल आए दिन सोशल मीडिया पर पुष्पराज पुलिस विभाग के अफसरों और सरकार के खिलाफ भी बातें लिखकर पोस्ट करता रहा है। उसने हाल ही में सक्ती थाने के प्रभारी के खिलाफ पोस्ट की थी। पुष्पराज के परिवार के लोगों ने इसी तरह के विवाद पर उसकी हत्या का अंदेशा जताया है।

Share This Article