हिंदू छत्रिय वाहिनी द्वारा होली मिलन समारोह संपन्न

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिंदू छत्रिय वाहिनी द्वारा होली मिलन समारोह संपन्न

बिलासपुर। स्थानीय अशोकनगर स्थित एक होटल में हिंदू छतरी वाहिनी की महिलाओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रिटायर्ड डीएसपी स्वर्गीय की पत्नी श्रीमती कांति सिंह चौहान समाजसेवी का मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर उनका नमन किया गया ।पश्चात उपस्थित सभी छत्रा णियों ने अपना परिचय दिया। इस अवसर पर स्वागत गान और पुष्प गुच्छ देकर सभी अतिथियों का स्वागत श्रीमती सुजाता सिंह ने किया।

समारोह में शामिल सभी छत्राणियों ने होली से संबंधित कविताओं का सस्वर पाठ किया! साथ ही पर्यावरण और पेड़ बचाने के लिए गोबर से बने छेने(कंडे )की होली जलाकर संदेश भी दिया की पर्यावरण को सुरक्षित रखें और होली जैसे पवित्र त्यौहार को शांति पूर्वक और पर्यावरण की रक्षा करते हुए खुशी पूर्वक मनाएं। कार्यक्रम में हिंदू क्षत्रिय वाहिनी के जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने कहा कि होली जैसे परंपरागत पवित्र और रंग भरे त्यौहार को सौहार्द पूर्वक मनाएं और होलिका दहन के लिए पेड़ न काटने की अपील करते हुए अपनी बात रखी। वही समारोह की मुख्य अतिथि कांति सिंह ने किशोरी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह घोषणा की कि वे ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग इन बालिकाओं को निशुल्क कराने की व्यवस्था करेगीं।मम जिसका कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।और अंत में आभार व धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सुनीता सिंह द्वारा दिया गया कार्यक्रम में लोग उपस्थित थे।

Share This Article