राजिम माता सीता का जन्मदिन जानकी जयंती के रूप में मनाया

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजिम माता सीता का जन्मदिन जानकी जयंती के रूप में मनाया

सवितर्क न्यूज, राजेश देवांगन

राजिम। माता सीता का जन्मदिन जानकी जयंती के रूप में मनाया गया। जानकी जयंती के पावन अवसर पर कबीर पंथ एवं साहू समाज राजिम द्वारा जुलुस निकाला गया।

जुलुस महामाया मंदिर से निकलकर सुंदरलाल शर्मा चैक, वीआईपी रोड, राजीवलोचन मंदिर होते हुए कुंड में समापन हुआ।

जानकी जयंती के अवसर पर श्रध्दालुओं ने त्रिवेणी संगम में पर्व स्नान कर पुण्य लाभ उठाया। सुबह से ही स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अटल घाट, संगम घाट, स्वर्ण तीर्थ घाट, नेहरू घाट, स्नान कुण्ड घाट में उमड़ पड़ी थी।

इस दौरान दीपदान किया गया। महिलाएॅं सहित पुरूष व बच्चे स्नान उपरांत सूर्यदेव को अध्र्य दिया तथा रेत से शिवलिंग बनाकर जलाभिषेक किया।

धतूरा केसरिया, शंकर, दूध, दही, सुगंधित तेल, सरसों तेल, गेंदा फूल चढ़ाकर शिवलिंग के अर्ध परिक्रमा किया।

ऐसी मान्यता है कि जानकी जयंती के दिन जो भी विधि-विधान पूर्वक पूजन कर व्रत रखता है, उसें सोलह महादान, पृथ्वी दान व समस्त तीर्थ दर्शन का फल मिलता है।

इस दिन सुहागिनें व्रत रखकर अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती है।
उल्लेखनीय हैं कि प्रयाग भूमि राजिम में जानकी जंयती स्नान का विशेष महत्व हैं।

लोककथा के अनुसार त्रेतायुग में वनवास के दौरान राम लक्ष्मण सहित देवी सीता ब्रम्हऋषि लोमश से मिलने नदी मार्ग से होते हुए आश्रम पहुंचे और चर्तुमास रूककर आसुरी शक्तियों का समूह नाश किया।

नदी में स्नान कर देवी सीता ने रेत से शिवलिंग बनाकर जलाभिषेक कर पूजन किया।

रेत से शिवलिंग बनाने की परम्परा चल पड़ी। माना जाता है कि इस तरह अनुष्ठान करने से हरि और हर सहित देवी सीता प्रसन्न होकर अबाध कृपा बरसाती है।

स्नान के लिए प्रमुख रूप से नगर पंचायत रेखा जितेन्द्र सोनकर, राजिम तेलीन भक्तिन समिति के अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र साहू, पार्षद पुष्पा गोस्वामी, टंकू सोनकर, विनोद सोनकर, भारत निषाद, अरविंद यदू, कमलनारायण साहू, पीलू राम साहू, मितेश साहू, हरिनाथ साहू, साहू समाज के अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, सचिव राजू साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, देवलाल साहू, महिला उपाध्यक्ष उमा साहू, रामकुमार साहू, महिला अध्यक्ष सीमा साहू, लीला राम, लाला साहू, भेाले साहू सभापति, झाड़ूराम साहू, बेदराम साहू, गजानंद साहू, सालिक रामप्रसाद, लोकेश साहू, रामजीवन चिन्ताराम साहू, तरूण साहू, श्याम साहू, बेनूराम, आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Share This Article