मुंगेली :-रायपुर :-कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं माननीय सांसद प्रवीण खंडेलवाल की सहमति तथा CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन एवं इकाई प्रभारी विक्रमसिंह देव की अनुशंसा पर कैट जिला इकाई मुंगेली की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
जारी पत्र क्रमांक CG-CAIT/690/09/2026-27 दिनांक 25.09.2026 के अनुसार यह कार्यकाल वर्ष 2026 से 2028 तक रहेगा।
नवनियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं :-
प्रदेश उपाध्यक्ष :- राजकुमार आरस्तानी, तुलजाराम लेडवानी
प्रदेश मंत्री :- जीवन मंगलानी, रितेश वाधवा
संरक्षक :- जेठमल कोटडिया,कांत गोवर्धन
चेयरमेन :- प्रवीण वैष्णव, स्वतंत्र मिश्रा, रणजीत सिंह
वाइस चेयरमेन :- जगदीश देवांगन (भैया जी )
सलाहकार :- सागर सोलंकी (प्रवक्ता), अभिषेक सोनी, अंशु जैन, देव गोस्वामी
अध्यक्ष :- अरविंद केशरवानी
उपाध्यक्ष :- सुदीप ताम्रकार, कौस्तुभ गोवर्धन
महामंत्री :- धनंजय सोनी
कोषाध्यक्ष :- प्रांजल जैन
सह-कोषाध्यक्ष :- संतोष सोनी, अभिषेक जैन
मीडिया प्रभारी :- अक्षत सिंह
कार्यकारिणी सदस्य :- ब्रजराज सिंह, अभिषेक गुप्ता, सनिश, मोसी चक्रधारी

CAIT प्रदेश नेतृत्व ने कहा है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ संस्था को प्राप्त होगा। सभी से अपेक्षा है कि वे CAIT के उद्देश्यों, नीतियों एवं संगठनात्मक दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए व्यापारी हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नवीन दायित्व के लिए सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
– संपादक, जगदीश देवांगन
सवितर्क न्यूज़, मुंगेली












