अंतरजिला चोर गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा, चोरी के कई सामान बरामद

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी पुलिस ने तोरपा में ज्वेलरी और शराब दुकान में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. और आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के कई आभूषण और सामान बरामद किए हैं.

खूंटीः तोरपा में ज्वेलरी दुकान और शराब दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने अंतरजिला चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. और आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण, शराब, ताला काटने वाला कटर और चोरी में उपोयग किए जाने वाले कई अन्य सामानों को जब्त किया है.

खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तोरपा से चोरी किए गए आभूषणों को बेचने के लिए आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिले में घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. जिसके बाद टीम ने जमशेदपुर में छापेमारी करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपियों में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर रोड निवासी दीपक कुमार सिंह उर्फ कल्लू सरकार (36 वर्ष), मानगो थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती निवासी मो. अफरोज (34 वर्ष), वर्मा माइंस थाना क्षेत्र के वर्मा माइंस कैरेज कॉलोनी निवासी बाबू पिल्ले (44 वर्ष) और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझी टोला निवासी अजय शर्मा (41 वर्ष) शामिल हैं.

सभी आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान और शराब दुकान में चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सामान बरामद किए है फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से खूंटी जिले के अलावा रांची के 2 और सरायकेला-खरसावां जिले के 1 ज्वेलरी चोरी कांड का भी खुलासा हुआ है. इस कार्रवाई में तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार, पुअनि फुलमनी टोप्पो, मनीष कुमार, राजीव कुमार तुरी और सशस्त्र बल के जवान शामिल हुए.

Share This Article