रायपुर -डॉ. प्रदेश प्रभारी डॉ. पंकज मसीह जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष फार्मासिस्ट संतोष यादव जी के नेतृत्व तथा समस्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फार्मासिस्ट भूपेंद्र कुमार कश्यप जी के समन्वय से अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA), छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से फार्मासिस्ट बलराम जैसवाल को ABPA बिलासपुर जिला शाखा का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन बिलासपुर जिले में संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक फार्मासिस्टों एवं फार्मेसी विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने तथा फार्मासिस्ट हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से किया गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि फार्मासिस्ट बलराम जैसवाल अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए बिलासपुर जिले में संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे तथा सभी फार्मासिस्ट साथियों को एकजुट कर उनके अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ शाखा के बिलासपुर जिले के संयोजक पद पर बलराम जैसवाल का मनोनयन
Editor In Chief

