पुलिया निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही- मार्ग पानी में बहा, 5 गांवों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से टूटा- जिम्मेदारी बेपरवाह…!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सरगुजा बतौली में भारी बारिश के कारण ग्राम करदाना सहित पांच गांवों का संपर्क बतौली मुख्यालय से टूट गया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। ठेकेदार की लापरवाही से बतौली से करदना पहुंच मार्ग में निर्माणाधीन पुलिया के पास बने 3 डायवर्सन मार्ग भारी बरसात में बह गया। जिससे 6 गांव के स्कूली बच्चों सहित किसान,शिक्षक ,शिक्षिकाए ग्रामीण जन प्रभावित हुए है जबकि स्कूल पहुंचने 3 किलोमीटर पैदल चलकर शिक्षक संस्था पहुंचे है ।

बतौली करदना पहुंच मार्ग में पिछले 5 महीनों से बन रहा पुलिया अब तक है अधूरा
आपको बता दें कि बतौली से ग्राम पंचायत करदना पहुंच मार्ग में 9 किलोमीटर के दायरे में कोरकोट ढाब, शिवसाय घर के पास लैगू, तिलाईघाट के नीचे प्रधानमंत्री सड़क में ठेकेदार के माध्यम से लाखों की राशि से तीन पुलिया का निर्माण माह दिसम्बर 2025 व जनवरी 2026 में पुलिया बनाने नींव खुदाई किया गया था। जहां 5 महीना बीत जाने के बाद भी पुलिया का निर्माण पूरा नहीं किया जा सका है। जिससे अब बरसात आते ही तीनों पुलिया में बने डायवर्सन मार्ग पानी में बह गया जिससे ग्रामीण जनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एकांगी मार्ग के अवरुद्ध होने से 6 गांव का संपर्क बतौली मुख्यालय से टूटा
बतौली मुख्यालय आने के लिए 6 गांव करदना, कदनई, लोटाभावना, झोजा, कोरकोट ढाब, लैगू का संपर्क टूट चुका है। जिससे हाई स्कूल,मिडिल स्कूल,प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं,कॉलेज के विद्यार्थी,परिवहन में लगे बस, ग्रामीण जनों का सीधा संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। जहां स्कूल जाने शिक्षक पुलिया के अभाव में मार्ग बाधित होने से 3 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचे है। जबकि बरसात आते ही किसान खाद बीज हेतु बतौली आते किसान घर बैठे परेशान है। वहीं तहसील,थाना जनपद ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहित दैनिक कार्य ज्यादा प्रभावित हुए है।

संवेदनशील क्षेत्र पहुंचने एकांगी मार्ग का ही सहारा
ग्राम करदना ग्राम कदनई सहित 6 गांव में पहुंचने यह एकांगी मार्ग ही सहारा है। जो ठेकदार के लापरवाही से 3 पुलिया निर्माणाधीन है। अब बरसात के तीन महीने में हालत टापू बनने के कगार में है। ग्राम करदना व कदनई सहित 6गांव पहाड़ी क्षेत्र होने से अत्यधिक बारिश भी होती है। जिससे प्रत्येक वर्ष बरसात में इस एकांगी मार्ग में पुलिया बह जाता है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री सड़क में बन रहे पुलिया निर्माण में की लापरवाही लोगों के लिए मुसीबतों का पहाड़ बन चुका है लोग अब आक्रोशित होकर आंदोलन की तैयारी में है।
इस संबंध में प्रधानमंत्री सड़क के ई साहब विकास कौशिक ने कहा कि तत्काल लोगों की समस्या दूर करने पाईप डाल कर डायवर्सन मार्ग बनाया जाएगा।

Share This Article