चारामा में दुकानों और मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी और एक नाबालिग पकड़े गए

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांकेर:-जिले की चारामा पुलिस ने चोरी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने चारामा नगर में दुकानों और सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है.
दुकानों और मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ने बताया कि चारामा में चार दुकानों और एक मकान में चोरी की घटना के बाद थाना चारामा और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई. जांच के दौरान 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई और मोबाइल टावर डंप के जरिए 2,000 से ज्यादा मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया.


सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ नहीं दिख रहे थे क्योंकि उन्होंने मास्क पहन रखा था. इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर निगरानी बदमाश सूरज देवागन उर्फ टोटो और संजू सोनकर को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों प्रमोद कुमार गंगाधर उर्फ टकसु, प्रीतम सिंह और एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया.

सिलेंडर, चांदी की मूर्तियां बरामद
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई नकदी और सामान का आपस में बंटवारा कर लिया गया था और कुछ पैसे खर्च भी कर दिए गए थे. उन्होंने कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो गैस सिलेंडर, ड्रिल मशीन, हेमर मशीन, लोहे के रॉड, कांसे के गिलास, चांदी की मूर्तियां, दो मोबाइल फोन, बिना नंबर की बाइक और 11,200 रुपए नकद बरामद किए हैं. बरामद सामान की कुल कीमत करीब 84 हजार रुपए बताई गई है.

मस्टरमाइंट पर कई केस दर्ज
मुख्य आरोपी सूरज देवागन थाना चारामा का निगरानी बदमाश है. उसके खिलाफ पहले से चोरी सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं और उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी चल रही है. पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश में हुई इस कार्रवाई में थाना चारामा और जिला साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही.

Share This Article