मुंगेली— छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा मुंगेली नगर पालिका को करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दिए जाने पर नगर पालिका के पार्षदों ने उनसे मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।
इस दौरान स्विमिंग पूल, नालंदा परिषद, नगर पालिका भवन, गौरव पथ, चारों दिशाओं में भव्य प्रवेश द्वार एवं ऑडिटोरियम जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
पार्षदों ने कहा कि बिना मांग के ही क्षेत्र को इतनी बड़ी सौगात मिलना सराहनीय है, जिससे नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह विकास कार्यों को निरंतर गति मिलती रहेगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने हंसते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है कि कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ किए जाएं, ताकि जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।
इस मुलाकात में पार्षद रोशन सोनी, आयुष शुक्ला, परिहार सत्तू देवांगन, अन्नू साहू, सूरज यादव, निमेष देवांगन, अजय साहू, कुलदीप पाटले एवं नारद देवांगन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर के विभिन्न विकास मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।



