संभागायुक्त ने, स्कूल खुलने के पूर्व मूलभूत व्यवस्थाएं पूर्ण करने का दिया निर्देश

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संभागायुक्त ने, स्कूल खुलने के पूर्व मूलभूत व्यवस्थाएं पूर्ण करने का दिया निर्देश


बिलासपुर 8 मार्च 2021। संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने आज संभाग में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा की।

विडियों काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों

स्कूलों के प्राचार्या को स्कूल खुलने के पूर्व सभी मूलभूत व्यवस्थाएं पूर्ण करने का निर्देश दिया।


बिलासपुर संभाग के 7 जिलों में 13 उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के स्कूल संचालित है।

जिसमें बिलासपुर जिले में 4, कोरबा में 3, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 2 और मुंगेली, रायगढ़ व जांजगीर चांपा जिले में 1-1 स्कूल संचालित है।

संभागायुक्त डाॅ. अलंग ने अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति में हो रही लेट लतीफी पर गहरी नाराजगी जताई और उन्हें निर्देशित किया कि स्कूल खुलने के पूर्व सभी नियुक्तियां कर ली जाए।

कोरबा जिले में पाली के अंग्रेजी माध्यम के स्कूल हेतु नियुक्ति प्रकिया में देरी पर कोरबा के जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।


संभागायुक्त ने सभी अंग्रेजी स्कूलों के भवन, फर्नीचर, लैब, खेल कूद के मैदान, लाईब्रेरी, रनिंग वाटर आदि सुविधाओं की समीक्षा की

स्कूलों में रैंप निर्माण नहीं होने पर नाराजगी जताई और इसी माह तक रैंप निर्माण करने कहा।

उन्होंने निर्देशित किया कि स्कूलों में शिक्षक एवं छात्रों के बीच समन्वय बनाने के लिए उनके बीच निरंतर संपर्क स्थापित होना चाहिए।

स्कूलों में छात्रों के सुविधा अनुसार लाईब्रेरी का समय सुनिश्चित करने कहा।

आगामी 1 अप्रैल से परीक्षाएं प्रांरभ होगी। बोर्ड परीक्षा के संबंध में छात्रों की शंकाओं का समाधान करंे और उन्हें पूरा सहयोग प्रदान कर उनकी घबराहट दूर करें।
आगामी सत्र से संभाग के विभिन्न विकासखण्ड में 26 नए उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ होंगे।

जिसमें बिलासपुर जिले में 4, मुंगेली में 2, कोरबा में 3, जांजगीर-चांपा में 4, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1 और रायगढ़ में 8 और सक्ती में 4 स्कूल संचालित होंगे।

स्कूलों के पंजीयन की कार्यवाही जल्द से जल्द करने का निर्देश संभागायुक्त ने दिया।

पंजीयन के बाद रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रकिया भी प्रांरभ करने कहा।

आगामी 16 जून से ये स्कूल खुलेंगे जिसके पूर्व भवन, उपकरण, फर्नीचर, लैब, पानी की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री आर.एस. चैहान, उप संचालक श्री आर.एन. हीराधर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article