कांकेर रोडवेज की बस और कार में जोरदार टक्कर,दो की मौत दो घायल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। कोंडागांव से 25 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कोंडागांव में गाँव जोबा मोड़ के पास मंगलवार को एक कार और बस की टक्कर हो गई। इस कार में सुकमा निवासी मोहम्मद याकूब 60 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी पत्नी 50 वर्ष और पुत्र विक्की 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अन्य दो लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को इलाज के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बस सीजी 19 एक्स 5040 कांकेर रोडवेज को जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना हुई थी। इसी समय, कार सीजी 04 एमवी 5968 में सवार विवाह समारोह शहर से सुकमा लौटने की घटना है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना के बाद से कांकेर रोडवेज का बस चालक और परिचालक मौके से फरार है। कोंडागांव पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article