प्रेमिका के साथ बलात्कार कर फरार था युवक ,दशहरा मनाने आया तो चढ़ा पुलिस के हत्थे

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर– दोस्ती कर युवती का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को सरकण्डा पुलिस ने शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर को पीड़िता अपने परिजनोंं के साथ थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम उरतुम निवासी आरोपी अनुप केंवट विगत दो वर्ष पूर्व उससे दोस्ती किया था और बातचीत के दौरान पीड़िता से नजदीकिया बढ़ाने लगा तथा विश्वास मे लेकर 13 अक्टूबर को पीड़िता को साथ लेकर अपने पुराने घर आया और अकेले पन का फायदा उठाकर शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर जबरदस्ती शराब पीलाया और नशे की हालत मे पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया, पीड़िता के द्वारा मना करने पर शादी करुंगा कहकर डराते धमकाते हुये किसी को नही बताना बोलकर अकेली छोड़कर घर से भाग गया और अपने मोबाईल को बंद कर दिया, जिससे पीड़िता ने परेशान होकर घटना के बारे में अपने परिजनो को बताई, पीड़िता कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना सरकंडा में तत्काल अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपी के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी दशहरा मनाने अपने गांव आया हुआ है सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर उसके निवास से पकड़ा गया आरोपी अनुप केंवट पिता रामकुमार केंवट उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम उरतुम आवास मोहल्ला थाना सरकंडा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया ।

Share This Article