छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: दुर्ग से वाराणसी, जबलपुर, मुंबई और कामाख्या के लिए वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें जल्द

राजेंद्र देवांगन
2 Min Read

रायपुर-दुर्ग रेल यात्रियों को राहत

लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रेलवे ने छत्तीसगढ़ को दो वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों की सौगात देने का निर्णय लिया है।

  • दुर्ग–वाराणसी और दुर्ग–जबलपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी।
  • दुर्ग–लोकमान्य तिलक (मुंबई) और दुर्ग–कामाख्या (असम) के बीच अमृत भारत ट्रेनें शुरू होंगी।

क्यों जरूरी हैं नई ट्रेनें

  • रायपुर से प्रतिदिन 70 हजार यात्री सफर करते हैं।
  • वर्तमान में लंबी दूरी की ट्रेनों में एक महीने से अधिक की वेटिंग चल रही है।
  • रायपुर–वाराणसी रूट पर केवल सारनाथ एक्सप्रेस और गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस हैं, दोनों में लंबी प्रतीक्षा रहती है।
  • रायपुर–कामाख्या और दुर्ग–लोकमान्य तिलक रूट पर अभी तक कोई सीधी ट्रेन नहीं है।

नई ट्रेनों से यात्रियों को होगा फायदा

1. रायपुर–कामाख्या अमृत भारत

  • दूरी: 1808 किमी
  • वर्तमान समय: 34 घंटे
  • नया समय: 30 घंटे (4 घंटे की बचत)

2. रायपुर–लोकमान्य तिलक अमृत भारत

  • दूरी: 1108 किमी
  • वर्तमान समय: 19 घंटे
  • नया समय: 17 घंटे (2 घंटे की बचत)

3. रायपुर–प्रयागराज–वाराणसी वंदे भारत

  • दूरी: 823 किमी
  • वर्तमान समय: 19 घंटे
  • नया समय: 14 घंटे (5 घंटे की बचत)

4. रायपुर–जबलपुर वंदे भारत

  • दूरी: 591 किमी
  • वर्तमान समय: 8–9 घंटे
  • नया समय: 7 घंटे (1–2 घंटे की बचत)

त्योहारों के लिए स्पेशल ट्रेनें भी

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग–हावड़ा और दुर्ग–गुवाहाटी वाया डाकिनी के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

  • अवधि: 23 सितंबर से 22 अक्टूबर तक।

रेलवे अधिकारियों का बयान

रायपुर मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार ने बताया:

“रायपुर–वाराणसी और कामाख्या सहित चार नई ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। हरी झंडी मिलते ही परिचालन शुरू होगा। इन ट्रेनों से यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी बल्कि अधिक से अधिक लोगों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।”


Share This Article
राजेंद्र देवांगन (प्रधान संपादक)