दंतेवाड़ा-बीजापुर की सरहद पर मुठभेड़: जवानों ने 1 नक्सली को किया ढेर, दोनों जिलों का जॉइंट ऑपरेशन

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर भैरमगढ़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि सुबह 9 बजे से दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है। जिसमें जवानों ने एक माओवादी को ढेर किया है। उसका शव को भी बरामद कर लिया।

दंतेवाड़ा जिले के एसपी गौरव राय ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीजापुर के इंद्रावती क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षा बल की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली।

माओवादियों को भारी नुकसान की संभावना

एसपी गौरव राय के मुताबिक, दोनों जिलों का यह जॉइंट ऑपरेशन है। सर्च अभियान अभी जारी है। एनकाउंटर में माओवादियों को भारी नुकसान होने की संभावना है।

मुठभेड़ खत्म होगी तब स्थिति क्लियर होगी। नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है इसके बाद ही पता लग पाएगा। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

खबर में अपडेट जारी है…

Share This Article