सुकमा मुठभेड़ में 11 महिला नक्सलियों सहित कुल 17 नक्सलियों के शव बरामद l

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा मुठभेड़ में 11 महिला नक्सलियों सहित कुल 17 नक्सलियों के शव बरामद l

सुकमा। छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन को लगातार सफलता मिल रही है। सुकमा मुठभेड़ में 17 माओवादियों को देर कर दिया गया है। इसमें 11 महिला नक्सली शामिल थी। मारे गए नक्सलियों में 25 लाख ईनामी माओवादी दरभा डिवीजन सचिव (स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) SZCM कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है जो दरभा घाटी के झीरम कांड में शामिल था। 2013 में हुई इस वारदात में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा समेत कई बड़े कांग्रेसी लीडर मारे गए थे।

छत्तीसगढ़ में बड़ी मुठभेड़

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, इंसास राइफल , .303 राइफल , रॉकेट लांचर, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l पुलिस के अनुसार मारा गया माओवादी जगदीश सुकमा जिले के एक दर्जन से अधिक गंभीर मामलों में वांटेड रहा है। DRG सुकमा, CRPF 159 BN संयुक्त बल सुकमा इस ऑपरेशन का हिस्सा थे। मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सलियों की पहचान हुई, अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है l मुठभेड़ में DRG सुकमा के तीन और सीआरपीएफ के एक जवान कुल 04 जवान घायल हो गए। घायल जवानों की हालत सामान्य है और खतरे से बाहर है। भारतीय वायु सेना ने घायल जवानों के मेडिकल इवैक्यूएशन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई l

सभी के शव बरामद, दो जवान घायल बसतर
सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्रान्तर्गत गोगुंडा, नेन्डुम ,उपमपल्ली आसपास के क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी सुकमा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आज दिनांक 29/03/2025 के सुबह 08 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग हुई l

सुकमा में मार गिराए 17 नक्सली, सभी के शव बरामद, दो जवान जिल

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., डीआईजी दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन, पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण, डीआईजी सीआरपीएफ आनंद सिंह और अन्य अधिकारियों ने उल्लेख किया है कि मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 11 महिला नक्सलियों सहित कुल 17 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं l

प्रारम्भिक तौर पर अब तक 07 नक्सलियों की पहचान हुई है, जिनमें 25 लाख इनामी दरभा डिवीजन सचिव/SZCM (स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) कुहड़ामी जगदीश उर्फ़ बुधरा निवासी पाउरगुडेम थाना पामेड़, ACM रोशन उर्फ भीमा पोडियम निवासी धुरगुड़ा थाना केरलापाल, केरलापाल एरिया कमेटी DAKMS अध्यक्ष (ACM) सलवम जोगी निवासी गगनपल्ली थाना एर्राबोर, डिवीजन CNM अध्यक्ष (ACM) माड़वी देवे गड़गडीपारा थाना गादीरास, सुरक्षा दलम कमांडर (ACM) दसरी कोवासी निवासी कुतरोम थाना दरभा, पार्टी सदस्या हूँगी निलावाया थाना अरनपुर ,प्लाटून मेडिकल टीम प्रभारी (PM) हिड़मे कोरमागोंदी थाना कुकानार के रूप में हुआ है।

Share This Article