कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश,एसडीएम ने ली पाली में व्यापारियों की बैठक

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश,एसडीएम ने ली पाली में व्यापारियों की बैठक

कोरबा/पाली, शशिमोहन कोशला-:- कोरबा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच sdm नंदजी पांडे ने ज़िले के लिए जारी नई गाइडलाइन के विषय में जानकारी देते हुए व्यापारियों से स्वयं एवं ग्राहकों से कोविड-19 प्रकाल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए ।
पाली विश्राम गृह में व्यापारी संघ एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर एसडीएम ने आगाह किया कि अगर लापरवाही रही तो जल्द ही देश प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर से इनकार नहीं किया जा सकता ।इससे बचने के लिए शासन के सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से लागू व पालन करें और आम लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सभी सार्वजनिक स्थानों, भीड़, बाजारों, दुकानों आदि में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा। उल्लंघन की दशा में राज्य शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित अर्थदण्ड अधिरोपित किया जा सकेगा। सभी जुलूसों, रैली, सभाओं एवं सार्वजनिक समारोह, सामाजिक (विवाह आयोजन एवं अन्त्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर) सांस्कृतिक/धार्मिक/खेल आदि सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रतिबंधित रहे यदि आवश्यक हुआ तो शासन से पूर्व अनुमति लेना होगा। बैठक मे सांसद प्रतिनिधि
प्रशांत मिश्रा, sdop ईश्वर त्रिवेदी,नपं अध्यक्ष उमेश चंद्रा,तहसीलदार ममता रात्रे,मुकेश अग्रवाल,रोहित प्रजापति,चमेली सोनी,नंदू नवलानी,सोना ताम्रकार,सावित्री श्रीवास,सीएमओ साहब,राजकिरण शर्मा, के अलावा स्वास्थ्य विभाग पुलिस प्रशासन आदि अन्य विभागों के विभागीय प्रमुख प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे

Share This Article