दुधमुंही बच्ची को नदी में फेंक कर महिला ने किया खुद को आग के हवाले,,,

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गंभीर अवस्था मे महिला सिम्स रिफर, हालत नाजुक!

19-अक्टूबर,2020

बिलासपुर-(सवितर्क न्यूज़) छत्तीसगढ़ के जांजगीर में रविवार देर रात एक महिला ने अपनी 6 माह की बच्ची को नदी में फेंक दिया और फिर घर आकर खुद को भी आग लगा ली। महिला को 70 फीसदी से ज्यादा जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बच्ची की तलाश की जा रही है। घटना चांपा थाना क्षेत्र के बिरगहनी चौक की है।

जानकारी के मुताबिक, गेमन पुल के पहले बिरगहनी चौक के पास किरन बाई का मायका है। पति से विवाद होने के चलते कुछ माह पूर्व वह अपनी 6 माह की बेटी के साथ मायके में रहने के लिए आ गई थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे किरन ने अपनी बेटी को महानदी के घाट पर जाकर हसदेव नदी में फेंक दिया।
इसके बाद घर लौटकर खुद को भी आग लगा ली। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख बिलासपुर स्थित सिम्स रिफर कर दिया गया है। घटना का वास्तविक कारण अभी सामने नहीं आ सका है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटा रही है। वहीं बच्ची की तलाश नदी में हो रही है।

Share This Article