जल संकट से होने वाली परेशानियों पर हुई चर्चा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शासकीय गर्ल्स कालेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जिसका विषय जल संरक्षण महत्ता प्रयास व संभावनाएं थी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

वहीं उद्बोधन में प्राचार्य डॉ.नीलिमा कच्छप ने जल संरक्षण के महत्व को बताया। कलेक्टर ने जल संरक्षण के लिए छात्राओं को आगे आने के लिए कहा और बताया कि हमें हर कार्य में जल का सही उपयोग करते हुए बचाना चाहिए और वर्षा जल के संरक्षण के लिए सामुदायिक तौर पर इकट्ठे होकर विभिन्न संरचनाओं का विकास किया जाना चाहिए। जिससे भविष्य में ज्यादा से ज्यादा वर्षा जल को भूमिगत जल के रूप में संरक्षित हो जाए।

डीएफओ प्रभाकर खलको समेत जिपं प्रतिनिधि रूद्र मिश्रा व सहा.प्राध्यापक डॉ.रवि शंकर चौहान ने जल संरक्षण की आवश्यकता, वर्तमान स्थिति, भविष्य में जल संकट से होने वाली परेशानियों पर चर्चा की और इसके उपाय के बारे में भी बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कालेज की कनकलता पैकरा, डॉ.सुमित कुमार डे, वरूण कुमार कुशवाहा, पवन उपाध्याय, डॉ. ज्ञान चन्द्र पाल, सुमित मिश्रा, बिक्की राम समेत कर्मचारी सक्रिय रहे।

Share This Article