खस्ताहाल सड़क से राहगीर परेशान, रोजाना हो रहे हादसे

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बंडामुंडा से राउरकेला मुख्य मार्ग में सड़क खराब हो गई है। इससे लोगों तो परेशान तो रहे हैं, साथ रोजाना सड़क दुर्घटना की संख्या भी बढ़ रही है। मुख्य मार्ग किनारे मौजूद राउरकेला स्टील प्लांट का फ्लाई एश यार्ड से उड़ते धूल के कारण लोग कई मुसीबत तो पहले से झेल रहे थे।

बिसरा चौक स्थित डीएसपी कार्यालय के निकट बने गड्ढे के कारण आए दिन राहगीर हादसे हो रहे हैं। इसके अलावा मार्ग के फाटापाइप, कोयलागेट, उत्तमबस्ती, तिलकानगर में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण इस सड़क पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है।

Share This Article