Narayanpur Naxal News: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, प्रेशर कुकर आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

नारायणपुर। जिले के अमदई खदान (निको कंपनी) के डंप एरिया में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. जवानों ने यहां से 5 किलोग्राम से अधिक वजन का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया और उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया. यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है.

नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, प्रेशर कुकर आईईडी बरामद,

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए यह आईईडी प्लांट किया था. इससे पहले भी इसी क्षेत्र में आईईडी विस्फोट की घटना हो चुकी है, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई थी और कुछ अन्य घायल हुए थे.

प्रेशर कुकर आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

इस घटना के बाद एसपी ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं आईईडी या संदिग्ध वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. सूचना देने वालों को इनाम दिया जाएगा.

Share This Article