नक्सलियों ने कहा- जवानों ने गांव में की फायरिंग:ग्रामीणों की बकरी मारकर खाई, आटा-600 रुपए लूटे, पालतू कुत्ते को भी मारा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगदलपुर। नक्सलियों की दरभा डिवीजन अंतर्गत केरलापाल एरिया कमेटी ने एक पर्चा जारी किया है। पर्चा के माध्यम से सचिव रोहित ने आरोप लगाया है कि पुलिस पार्टी ने ग्रामीणों पर फायरिंग की है। एक गांव में ग्रामीण की बकरी मारकर खा लिए। आटा और 600 रुपए लूट कर ले गए हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इसे नक्सलियों का प्रोपगेंडा बताया है। नक्सलियों के केरलापाल एरिया कमेटी के सचिव रोहित ने पर्चा जारी किया है।

नक्सलियों ने कहा- जवानों ने गांव में की फायरिंग

इस पर्चा में लिखा है कि, 13 फरवरी को नागाराम, एलमपल्ली, गोगुंडा में भारी संख्या में पुलिस जवान पहुंचे थे। गोगुंड़ा के इंतापारा में फायरिंग की, सेल दागे।

ग्रामीणों की बकरी मारकर खाई, आटा-600 रुपए लूटे,

वहीं डूंगीपारा के एक ग्रामीण पोड़ियाम सन्ना की बकरी ले गए और मारकर खा गए। नक्सली के पर्चे में लिखा है कि, एक ग्रामीण मुचाकी सोमा का पालतू कुत्ते को भी मार दिया गया।

नक्सलियों ने लगाया आटा लूटने का भी आरोप

नक्सलियों ने लिखा है कि डूंगी पारा के पोड़ियाम आयता का 600 रुपए और एक ग्रामीण के घर से आटा लेकर चले गए। जल-जंगल-जमीन को बचाने के लिए जनता लड़ रही है। वहीं सरकार पर आरोप लगाते कहा कि सरकारों के निर्देश पर ही बस्तर में ग्रामीणों पर कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article